dharma sangrah
✕

मौसम अपडेट : उत्तर भारत में लू का कहर, भीषण गर्मी से हाल बेहाल

Updated: सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (13:03 IST)
पिछले 2 दिनों से उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भीषण गर्मी और लू के कहर से लोगों का हाल बेहाल है। राष्ट्रीय राजधानी में आज दिन के समय लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में लू चलने के आसार बने हुए हैं।

दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 19 अप्रैल तक चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत के कोई आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।

दिल्ली में दिन के दौरान 'लू' चलने के आसार : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन के समय लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी (252) दर्ज किया गया।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख