biodatamaker

Weather Update : देश के कई राज्‍यों में गर्मी का कहर, दिल्‍ली में ऑरेंज अलर्ट

Updated: सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (13:17 IST)
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बीते 13 से 15 दिनों तक लगातार लू चल रही है। दिल्ली में रविवार को लगातार चौथे दिन लू का प्रकोप जारी रहा। अगले 2 दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू गंभीर स्तर तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में अप्रैल में अधिक भीषण और निरंतर लू की स्थिति रहने का अनुमान है। अप्रैल के पहले 10 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के निशान को पार कर गया है।

राजधानी दिल्ली के लोग बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40-43.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ लू की स्थिति से जूझ रहे हैं। बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा-दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6-10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल माह का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हरियाणा और पंजाब में रविवार को गर्मी का प्रकोप रहा और दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी रही और तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मध्य प्रदेश में गर्मी झुलसाने लगी है। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कारण राजस्थान-गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाएं हैं। दिन और रात का पारा लगातार चढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 26 को पार गया है। इस वर्ष अप्रैल में गर्मी रिकार्ड बना सकती है।

29 अप्रैल 1993 को खजुराहो में प्रदेश का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया था। लगभग पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 के ऊपर है। ग्वालियर, दतिया, गुना, रतलाम, राजगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह जिलों में तीव्र लू चलने की संभावना है, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान में लू का प्रकोप इस हफ्ते भी जारी रहेगा। फिलहाल राजस्थान के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। लू को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लू चलने की आशंका है। वहीं जोधपुर में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख