dharma sangrah
✕

Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, आफत की बारिश ने बढ़ाई परेशानी

Updated: शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (13:01 IST)
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उच्‍च पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी का असर उत्‍तर प्रदेश के मैदानी भागों में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया है। आफत की इस बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

खबरों के अनुसार, उत्‍तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बारिश और हिमपात के कारण उत्‍तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई गई। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात से प्रदेश में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया। ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश में मौसम के मिजाज को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 5 और 6 फरवरी को उत्तराखंड में बर्फबारी होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ सकता है।पिछले 2 दिनों में उत्‍तर प्रदेश के तकरीबन सभी हिस्‍सों में तेज बारिश हुई। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और तराई वाले इलाकों में भी बारिश हुई है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो सकता है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो सकती है

दिल्ली में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिसने अधिकतम तापमान को 14.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया, जिससे 2003 के बाद से फरवरी में यह सबसे ठंडा दिन बन गया। वहीं राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के चुरू में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात को न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, संगरिया में 3.6 डिग्री, करौली में 3.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.4 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, अंता में 5.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 5.5 डिग्री, अलवर और फतेहपुर में 5.8-5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य भर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जबकि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

अगला लेख