Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : मध्य दिल्ली बना भारत में दूसरा सबसे अधिक वर्षा की कमी वाला जिला

सोमवार, 28 जून 2021 (23:04 IST)
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली में इस मानसून के मौसम में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो देश में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। भारत में एक जून से 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम माना जाता है।

मध्य दिल्ली में एक जून के बाद से सामान्य 53.3 मिमी के मुकाबले केवल 8.5 मिमी बारिश हुई है, जिसमें 84 प्रतिशत की कमी है। देश में सबसे ज्यादा बारिश की कमी जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले में है। सामान्य 68.4 मिमी के मुकाबले 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें 93 प्रतिशत की कमी है।

राष्ट्रीय राजधानी में, पूर्वी दिल्ली में सामान्य 53.3 मिमी के मुकाबले 19.2 मिमी बारिश हुई है, जो 64 प्रतिशत कम है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 20.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 61 प्रतिशत कम है और दक्षिणी दिल्ली में सामान्य से 58 प्रतिशत कम 22.2 मिमी बारिश हुई है।
ALSO READ: Twitter ने अपनी वेबसाइट से हटाया भारत का गलत नक्शा, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को दिखाया था अलग देश
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली में अब तक क्रमश: 29.6 मिमी और 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा से 50 प्रतिशत कम है। उत्तरी दिल्ली में 37.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 33 प्रतिशत कम है और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 29.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत वर्षा से 22 प्रतिशत कम है।
ALSO READ: Delta Plus वैरिएंट का टीके पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का कोई वैज्ञानिक डाटा उपलब्ध नहीं : डॉ. वीके पॉल
केवल पश्चिमी दिल्ली में अब तक सामान्य बारिश हुई है, जहां 52.9 मिमी के औसत के मुकाबले 53.5 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश के लिए एक और सप्ताह इंतजार करना होगा।

आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में दस्तक दे देता है। पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था।(भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख