sundarkand
✕

Weather update : कश्‍मीर से हिमाचल तक शीतलहर का कहर, 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है दिल्‍ली का पारा

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (09:12 IST)
नई दिल्‍ली। आज भी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी रहेगा। ठंड लोगों को अभी और कंपकंपाएगी। इस हफ्ते दिल्ली का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।उत्तर भारत के तमाम शहर भी दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी को झेल रहे हैं।कश्मीर से लेकर उत्तराखंड-हिमाचल तक बर्फबारी से मैदानों में शीतलहर का कहर जारी है। देश के कई राज्‍य कोहरे से घिरे हुए हैं।

खबरों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में ठंड लोगों को अभी और कंपकंपाएगी। इस हफ्ते दिल्ली का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। दिल्लीवालों को इस पूरे हफ्ते कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। दिल्ली से सटे इलाके भी सर्द हवाओं की चपेट में हैं। हिमाचल और पंजाब में भी ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी है। मध्य प्रदेश में भी सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हिमाचल के मंडी में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऊपरी इलाके पूरी तरह से सफेद हो चुके हैं। चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिख रही है।

मंगलवार से ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई और कई राज्यों पर कोहरे की घनी चादर छाई रही, जबकि कश्मीर में रात्रि तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का असर बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पारा अभी और गिरने के आसार हैं।

उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के चलते अब उत्तर प्रदेश में शीतलहर का सिलसिला शुरू होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश हुई या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बरेली रहा। मुरादाबाद मंडल में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख