Hanuman Chalisa

Weather update : महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ से हालात गंभीर, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (08:52 IST)
नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र में बाढ़ से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कर्नाटक के अनेक हिस्सों में लगातार बारिश और प्रमुख बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद और गुजरात के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश और बाढ़ से हालात काफी गंभीर हैं। एक तरफ जहां कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रमुख बांधों का पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं महाराष्ट्र में मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें राहत व बचाव कार्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भारी बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में लाखों हेक्टयर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हो गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में गुजरात के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में हैदराबाद के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के बाद शनिवार को फिर से महानगर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और जलजमाव के कारण यातायात बाधित हो गया।
शनिवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10 बजे तक मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 157.3 मिमी और शहर के उप्पल के पास बांदलागुड़ा में 153 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

बीते 24 घंटे के दौरान कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और जगदलपुर समेत दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप, ओडिशा, कोंकण गोवा और असम में बारिश देखने को मिली।

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तरी कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
उत्तराखंड में इस साल गर्मी का मौसम लंबा खिंचता नजर आ रहा है। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में भी तेज धूप बरकरार है और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। आधा अक्टूबर बीत चुका है और ठंड की अभी आहट तक नहीं हुई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मौसम के इस असामान्य बर्ताव के लिए पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख