dipawali
✕

Weather update : देशभर से विदा होते मानसून के बीच कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (09:00 IST)
नई दिल्‍ली। देशभर से विदा होते मानसून के दौरान भी आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कोंकण गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना राज्‍यों में कहीं हल्‍की तो कहीं भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

स्‍काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आ‍ज ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। इन भागों में एक-दो जगहों पर तेज़ बारिश का भी अनुमान है। कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। राजधानी रांची और पूरे झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम हुई है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

इन स्थितियों के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों तथा राजस्थान के अधिकांश इलाकों के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश से विदा हो सकता है। बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र अभी भी उत्तरी आंध्र प्रदेश और इससे सटे ओडिशा के तटों के पास बना हुआ है। पूर्वोत्तर भारत में असम और इसके आसपास के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे के दौरान ओडिशा के कई तटीय इलाकों के अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के भागों में मानसून सक्रिय रहा और इन भागों में कई जगहों पर मध्यम और भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, झारखंड और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
5 अक्‍टूबर के दौरान असम और मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मध्‍य भारत और उत्‍तर भारत में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। 

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्यप्रदेश से होंगे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव

अगला लेख