Hanuman Chalisa
✕

Weather update : मानसून की वापसी के बीच देश के कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (15:33 IST)
नई दिल्‍ली। देश के कई राज्‍यों में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। इसी बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, पूर्वोत्तर भारत, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान और पंजाब से मानसून 2020 की वापसी शुरू हो चुकी है। राजस्थान के ऊपर एक विपरीत चक्रवर्ती सिस्टम बन चुका है। जो मानसून की वापसी का संकेत है। देश में 80 प्रतिशत हिस्सों में पहले ही बारिश कम हो चुकी थी। पूर्वी भारत पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तर पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ़ बंगाल की खाड़ी और ओडिशा से होते हुए तमिलनाडु के तटीय भागों तक यानी दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस समय इसकी स्थिति उत्तर पूर्व और उत्तरी भागों पर है। राजस्थान के पश्चिमी भागों पर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर और इससे सटे भागों के ऊपर है। पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान व निकोबार निकोबार द्वीप समूह तथा तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भागों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि विदर्भ, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में एक दो जगहों पर बारिश देखने को मिली। ओडिशा उत्तर पूर्वी भारत और आंतरिक कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश के इलाकों में छिटपुट बारिश हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब और राजस्थान के कुछ और भागों के साथ-साथ पश्चिमी हरियाणा से भी मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

इस बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में भी एक-दो जगहों पर मध्यम से तेज बौछारें गिर सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और पूर्वोत्तर भारत के भागों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम मानसूनी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के मराठवाडा, मध्य महाराष्ट्र क्षेत्रों के साथ दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ओर गुजरात के क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत के भागों में मानसून की वापसी के बीच मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा। तेलंगाना में भी एक-दो जगहों पर मध्यम से तेज बौछारें गिर सकती है। अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान और पंजाब के बचे हुए हिस्से से इसकी वापसी के संकेत हैं। इसी अवधि में चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून वापस हो जाएगा। झारखंड से अक्टूबर के पहले सप्ताह में वापस होने के संकेत हैं। सब कुछ सामान्य रहा तो झारखंड में भी हवा का बदला हुआ रुख अक्‍टूबर माह के पहले सप्ताह में दिखने लगेगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख