Hanuman Chalisa
✕

Weather update : मुंबई में भारी बारिश से लोग परेशान, कई राज्‍यों में अलर्ट

Updated: बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (09:40 IST)
नई दिल्‍ली। देश के कई राज्‍यों में मानसून की बारिश जारी है। कल शाम से मुंबई में मूसलधार बारिश हो रही है और तमाम इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अन्‍य राज्‍यों कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कई राज्यों में मानसून की बारिश जारी है और कुछ राज्यों में हल्की तो कुछ में भारी बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

मुम्बई में भारी बारिश, कई जगह भरा पानी : मुम्बई में रातभर भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। वित्तीय राजधानी में कई स्थानों पर पानी भरने की वजह से बुधवार सुबह जन परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं।

यूपी मेें 2 दिन का अलर्ट : उत्तर प्रदेश में आज और कल यानि 24 सितंबर को बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट है। मुंबई में कल शाम से मूसलधार बारिश हो रही है और तमाम इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। अंधेरी, सायन, कु्र्ला, परेल, घाटकोपर, दादर, हिंदमाता जैसे इलाकों में भारी बारिश से भीषण जलभराव की समस्या देखी जा रही है। अंधेरी सबवे में तो छह फीट तक पानी जमा हो गया है। इसका सीधा असर मुंबई के निचले इलाकों में दिखाई दे रहा है।

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में बने दवाब क्षेत्र की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार बने हैं।दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। उससे तापमान में वृद्धि हो गई है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। घर से बाहर निकलते ही शरीर से पसीना बहने लगता है। साथ दी दिन में तेज धूप भी निकल रही है।
वहीं मध्य प्रदेश में बुधवार को राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं, जबकि राज्‍य के इंदौर में कल से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं आज जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, उज्जैन, भोपाल संभाग में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। रुक-रुककर बौछारें पड़ने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रह सकता है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

दीपोत्सव से पहले चमकी रामनगरी, 90% होटल-होमस्टे फुल, श्रद्धालुओं के स्वागत को अयोध्या तैयार

अगला लेख