Hanuman Chalisa

Weather update : देश के कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, दिल्‍ली में चढ़ा पारा

Updated: गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (09:47 IST)
नई दिल्‍ली। मौसम विभाग (Meteorological department) ने आज भी देश के कई राज्‍यों में बारिश (Rain) की चेतावनी (Alert) जारी की है। वहीं 19 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है। जबकि दिल्ली (Delhi) में लगातार आठवें दिन बारिश नहीं हुई। वहीं पंजाब और हरियाणा में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है।

दिल्ली में बारिश की कमी के चलते अगले दो दिन तक पारा चढ़ने का अनुमान है। उत्तर भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहा। दिल्ली में लगातार आठवें दिन बारिश नहीं हुई। ओडिशा में 20 सितंबर से 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की, जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को बुधवार को सतर्क कर दिया। उत्तर प्रदेश में विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।

प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भी बारिश हुई। प्रदेश के अनेक स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। 19 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। जोधपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए, जिससे लोग गर्मी से त्रस्त रहे। राजस्थान में इस बार मानसून बेहद सामान्य रहा है। हालां‍कि इसने औसत बारिश का आंकड़ा छू लिया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में उत्तर बिहार एवं उत्तर पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई।

अगले 24 घंटे में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ-साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मध्य प्रदेश, बिहार के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और शेष पूर्वोत्तर भारत में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, लाल चौक पर हुई गोलीबारी, घायल पुलिसकर्मी की मौत

अगला लेख