dharma sangrah
✕

Weather update : कई राज्‍यों में तेज बारिश का अलर्ट, दिल्‍ली में बढ़ेगी उमस

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (15:32 IST)
नई दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ दिया जाए तो आज पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे झारखंड व अन्य हिस्सों के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और केरल में तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। तापमान और बढ़ने की संभावना है। बिहार के ऊपर से गुजरी ट्रफ रेखा के कारण यहां कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो रही है। अगले 3-4 दिनों राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा और इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी देखने को मिल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में आज भी घने बादल छाए हुए हैं। आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।इस दौरान वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज से लेकर मध्य के इलाकों में बहराइच, लखनऊ, कानपुर, बांदा, चित्रकुट से सीतापुर तक बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश हो सकती है और इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मानसून सक्रिय है। करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

सप्ताहभर से झारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण सोमवार को जोरदार बारिश के साथ वज्रपात हुई थी। जोरदार बारिश का असर राजधानी रांची समेत कई जिलों में देखा गया था। रामगढ़ में वज्रपात से 2 लोगों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र से लक्ष्यद्वीप तक भारी वर्षा होने की संभावना है।उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम परिवर्त्तन और गरज वाले बादल देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट स्थानों पर अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों तक हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिमी असम और इससे लगे उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के ऊपर चक्रवाती दशा होने के चलते पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में 10 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

अगला लेख