शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather updates
Written By
Last Updated : बुधवार, 19 अगस्त 2020 (09:55 IST)

Weather Update : बिहार में बाढ़ का कहर, दिल्ली, हिमाचल, मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update : बिहार में बाढ़ का कहर, दिल्ली, हिमाचल, मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट - Weather updates
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज तड़के ही बारिश का दौर शुरू हो गया। कल तेज बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। केरल में मंगलवार को 3 और शव बरामद होने से राज्य में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। आंध्र प्रदेश के कई गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज तड़के अच्छी बारिश हुई है। केरल में मंगलवार को तीन और शव बरामद होने से राज्य में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई, वहीं बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कश्मीर घाटी में रातभर बारिश हुई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों व गुजरात के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

तमिलनाडु और रायलसीमा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। सबसे अधिक प्रभावित मलकानगिरी जिले में 321 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 933 गांव प्रभावित हुए हैं। बिहार में गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक जैसी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के 16 जिलों में 81.59 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश के पश्चिम और पूर्वी गोदावरी जिलों के कई गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि कई गांवों का संपर्क कट गया है। हालांकि गोदावरी नदी में पानी मंगलवार को घटने लगा है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद, आदमपुर, हिसार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, चांदपुर, हस्तिनापुर, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
भारी बारिश से देश के कई स्थानों पर आई बाढ़ ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश में भारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश के कई इलाकों में बाढ़ से हाल बेहाल हैं। इस समय वैसे ही कोरोनावायरस महामारी को लेकर सभी परेशान हैं और ऐसे में बाढ़ और बारिश से हुए भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : भारत में कोरोनावायरस के 64,531 नए मामले, 1092 की मौत