sundarkand
✕

Weather update : देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को सुबह की शुरुआत आम दिनों की तरह उमस भरी थी। हालांकि शाम को बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार आज भारी बारिश की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के जिलों और महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश और हवाओं ने मौसम का मिजाज काफी हद तक बदल दिया है। यहां गुरुवार को भी तेज बारिश की संभावना है। तेज बारिश के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान महज 32 डिग्री के करीब रह सकता है। इस समय मानसून की अक्षीय रेखा इस समय दिल्ली के पास बनी हुई है और इसकी वजह से अगले एक से 2 दिनों तक बारिश होने के साथ मौसम में भी राहत रहेगी।

आज देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून बेहद सक्रिय नजर आ रहा है। मुंबई, बंगाल, बिहार, यूपी, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वालों भागों में भी भारी बारिश की संभावना है। बिहार में अगले दो-तीन दिन होने वाली भारी बारिश से महानंदा नदी, कोसी, बूढी गंडक, गंडक और कमला बलान के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

राज्‍य के 12 जिलों के कुल 102 प्रखंडों और 901 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। कुल 25,116 लोग 19 राहत शिविरों में ठहराए गए हैं। राजस्थान में आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। राज्य के कुछ जिलों के लिए यलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

उत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर तथा राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों रीवा, सतना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, भिंड और मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शहडोल, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी बारिश की संभावना है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस