ramcharitmanas
✕

Weather update : उत्तरप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, 28 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2020 (01:15 IST)
नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन के कारण एक ओर जहां अत्यधिक समय ठंड हो रही है तो वहीं दूसरी ओर गर्मी के वक्त बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। जम्मू-कश्मीर में 2 दिन से बर्फबारी, ओलावृष्टि व बारिश ने जनजीवन को अस्‍त-व्यस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 19 जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ, वहीं वर्षाजनिक हादसों में कम से कम 28 लोगों की मृत्यु हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

खबरों के मुता‍बिक, दिल्ली में पिछले 2 दिनों से रात के समय तेज हवा के साथ बरसात हो रही है। बुधवार रात भी दिल्ली के कई हिस्सों में बरसात हुई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह से राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही। हालांकि लगातार हो रही बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते तापमान अब भी सामान्य से कम बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 19 जिलों में गरज चमक और तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ, साथ ही यहां वर्षाजनिक हादसों में कम से कम 28 लोगों की मृत्यु हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबधित जिला प्रशासनों को राहत एवं बचाव कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आकलन करें और 24 घंटे के भीतर प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई करें।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर औसत की तुलना में भारी हिमपात होने, मध्यम पहाड़ियों तथा निचले इलाकों में बारिश और अंधड़ ने आम जनजीवन प्रभावित किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर औसत की तुलना में भारी हिमपात और बारिश ने आम जनजीवन प्रभावित किया। बारिश के साथ आई आंधी में कई जगह पेड़ उखड़ गए तथा कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं। हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। शिमला में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेज हवा के साथ ओले गिरे, जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान फिर बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

मैदानी इलाकों में 15 से 18 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, जबकि मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 15 मार्च तक वर्षा व हिमपात का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित है।

मौसम में आए इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन है। इस वक्त हम जलवायु परिवर्तन के संक्रमण काल से गुजर रहे हैं। एक ओर जलवायु प्राकृतिक तौर पर बदल रही है तो वहीं दूसरी ओर उस पर मानवजनित गतिविधियों का भी बड़ा असर पड़ रहा है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख