ramcharitmanas
✕

Weather update : ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, कई राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (09:23 IST)
नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत बुधवार को शीतलहर की गिरफ्त में रहा। जम्मू-कश्मीर के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश और तेज गति की हवाएं चलने की उम्मीद है जो प्रदूषण से राहत दिला सकती हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार को 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। अधिकारियों के मुताबिक तापमान कम रहने और हवा की गति धीमी रहने की वजह से ऐसा हो रहा है।

गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव के लोगों ने भी अत्यंत प्रदूषित हवा में सांस ली और यहां एक्यूआई क्रमश: 441, 426, 449, 390 और 370 दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को हल्की बर्फ गिरी जबकि रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के लिए गुरुवार और शुक्रवार को ऑरेंज चेतावनी जारी की और क्षेत्र में पहुंच चुके पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मध्यम से भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है।

अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्काई रिजॉर्ट गुलमर्ग, दक्षिण में पहलगाम और मध्य कश्मीर में सोनमर्ग समेत अन्य बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन लगातार पांचवें दिन बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटने के चलते परिचालन ठप है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल मार्ग पर नए सिरे से बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड में मुक्तेश्वर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यू टिहरी में 5.6 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 6.2 डिग्री सेल्सियस और देहरादून में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है और शुक्रवार को क्षेत्र में ठंड और बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी अत्यधिक ठंड पड़ रही है और 16 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

पंजाब में आदमपुर और लुधियाना में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 डिग्री और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंड गंगानगर में पड़ी जहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ?

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

अगला लेख