ramcharitmanas

Weather updates : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, लेह में तापमान -13.2 डिग्री सेल्यियस नीचे

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (07:48 IST)
जम्मू। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबार के कारण आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने वाली है।  केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकतर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया और शनिवार की रात को लेह में तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्यियस नीचे चला गया जो इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। 
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में श्रीनगर और अन्य इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया जबकि जम्मू में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। कश्मीर और जम्मू के रहने वालों को हालांकि रविवार सुबह खिली धूप ने थोड़ी राहत पहुंचाई।
 
उत्तर कश्मीर का गुलमर्ग वादी में सबसे सर्द इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछले हफ्ते कई फुट तक बर्फबारी हुई थी।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
 
अधिकारी के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र के कटरा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं डोडा जिले का भद्रवाह शहर जम्मू क्षेत्र का सबसे सर्द इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
इस बीच, लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और जम्मू क्षेत्र के पुंछ तथा राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जोड़ने वाली मुगल रोड को खोलने के लिए प्रयास किए जा रहा हैं।

हिमाचल के मनाली, किन्नौर और लाहौल स्पीति में पारा लुढ़का : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भी सर्द हवाओं का सितम जारी रहा। प्रदेश के मनाली, लाहौल स्पीति एवं किन्नौर जिलों में तापमान शून्य के नीचे चले जाने से वहां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
 
आदिवासी जिले लाहौल स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग लगातार सबसे अधिक सर्द क्षेत्र बना हुआ है और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
एक अन्य आदिवासी जिला किन्नौर के कल्पा में तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि कुल्लू जिले के मनाली में शून्य से एक डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया है। 
 
कुफरी, शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री, 5.2 डिग्री और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना जिले में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे : राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
 
सफदरजंग वेधशाला में आज का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो सामान्य से दो डिग्री कम है जबकि पालम वेधशाला में यह 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

Weather Update : ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा लो प्रेशर, यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

अगला लेख