biodatamaker

Weather updates : भिंड, श्योरपुर, मुरैना के 100 गांव बाढ़ में घिरे

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (13:07 IST)
भारी बारिश से गांधी सागर बांध के 19 गेट खोलने से राजस्थान सीमा से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में स्थिति भयावह हो गई है। श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले में चंबल किनारे के 100 से ज्यादा गांव बाढ़ में घिर गए हैं। 23 साल बाद चंबल नदी में सोमवार को उफान आया है।

खबरों के अनुसार, मुरैना में चंबल राजघाट स्थित पुराने पुल से 5 फीट ऊपर तक पानी आ गया। सबलगढ़, जौरा, सरायछौला, अंबाह, पोरसा क्षेत्र के 50 गांव पानी से घिर गए, जबकि 30 से अधिक गांवों में 5 हजार से अधिक ग्रामीण फंसे हुए हैं।

चंबल नदी खतरे के निशान से 8.49 मीटर ऊपर बह रही है। खतरे का निशान 119 मीटर है, जबकि नदी का जल स्तर 127.82 मीटर से ऊपर निकल गया। चंबल नदी के रौद्र रूप में आने के चलते नदी किनारे बसे 19 गांव खाली करा लिए गए हैं।

मुरैना, श्योपुर और भिंड जिले में चंबल किनारे के करीब 100 गांवों में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए। सेना की 3 टुकड़ियों ने रेस्क्यू कर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। श्योपुर के तीन गांव के 50 लोगों को सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला। बाढ़ के हालात से निपटने के लिए श्योपुर और भिंड में सेना तैनात करनी पड़ी है। श्योपुर की दो प्रमुख नदियां चंबल और पार्वती खतरे के निशान पर बह रही हैं।
पार्वती के उफान में 7 दिन से श्योपुर को कोटा से जोड़ने वाला खातौली पुल और तीन दिन से बारा-मांगरौल को जोड़ने वाला कुहांजापुर पुल डूबा हुआ है। अटेर में 2 मोटर बोट तैनात की गई हैं। एसडीआरएफ पहले से है। कलेक्टर ने टेकनपुर से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई है।

नेशनल हाइवे-92 बरही चंबल पुल पर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की ओर से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चंबल में पानी बढ़ने से उसके किनारे के 89 गांवों में संकट खड़ा हो गया।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

तारापीठ मंदिर में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग से 7 श्रद्धालुओं की मौत

स्पेन के सेउता पहुंचना चाहते थे प्रवासी, मोरक्को ने रोका

सावन सोमवार पर अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, करंट की अफवाह से मची भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

अगला लेख