Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : 'आफत' की बारिश में डूबा आधा हिन्दुस्तान, इन राज्यों में चेतावनी

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (10:08 IST)
देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। देश के अधिकतर राज्य बारिश की चपेट में हैं। बिहार बाढ़ से जूझ रहा है तो दिल्ली में रुक रुक कर बारिश हो रही है। गुजरात के कई शहरों में बुधवार को भारी बारिश हुई। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

खबरों के मुताबिक, मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा हिमाचल और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। उमसभरी गर्मी के बीच गुरुवार से दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट ले लेगा। बादलों एवं बारिश का दौर भी दोबारा शुरू होगा और सुहावने मौसम का भी।

यह दौर अगले तीन दिनों तक बने रहने के आसार हैं। इसके साथ ही कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार को हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रदेश में 309 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। कई जगह लोगों के घरों में पानी व मलबा भर गया।

महाराष्ट्र और बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी है जो लोगों के लिए विनाशकारी साबित हो रही है, वहीं देश के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां बारिश की बूंदें लोगों को तरबतर नहीं कर सकी हैं। झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्‍य जिलों का हाल यह यह है कि बीते एक हफ्ते से यहां भगवान सूर्य का दर्शन तक नहीं हुआ है। बादलों की ओट में छिपे सूरज की लुकाछिपी के बीच झारखंड में कम वर्षापात का अंतर पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है।

अगले पांच दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। वडोदरा में बुधवार दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक 4 घंटे में 18 इंच बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। वडोदरा में गुरुवार को भारी बारिश और जलभराव के कारण लोगों को निचले इलाके से हटने के लिए कहा गया है। हो रही बारिश के बाद सड़कों में जलभराव हो गया है।

एनडीआररएफ की टीम ने एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वडोदरा में बारिश ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। रेल ट्रैफिक ठप होने के कारण कई ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ीं। गुजरात सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़े तो निचले हिस्सों में बसे लोगों को बाहर निकाला जाए। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार देर शाम समीक्षा बैठक बुलाई।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

अगला लेख