ramcharitmanas
✕

मौसम अपडेट : बाढ़ से बेहाल बिहार के गांव, मध्‍य प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (10:58 IST)
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों के दौरान हो रही बारिश के बाद मानसून ने थोड़ा विराम ले लिया है, लेकिन जल्द ही फिर बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं बिहार में कोसी और बागमती नदियां स्थिर हैं, ले‍किन खतरे के निशान के पार बह रही हैं। अभी भी दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर बिहार में भी सोमवार को अधिकतर नदियां स्थिर रहीं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। मप्र के 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।

खबरों के मुता‍बिक, बिहार में कोसी और बागमती नदियां स्थिर हैं, मगर खतरे के निशान के पार बह रही हैं। तटबंध के अंदर अभी भी दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर बिहार में भी सोमवार को अधिकतर नदियां स्थिर रहीं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है।

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के आधा दर्जन गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ओडिशा के मयूरभंज, कोरापुट, संबलपुर, नवरंगपुर, नुआपड़ा, झारसुगुड़ा, बरगढ़ एवं कालाहांडी जिलों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम के प्रभावित जिलों के 3,024 गांवों में 44,08,142 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों के दौरान हो रही बारिश के बाद मानसून ने थोड़ा विराम ले लिया है, लेकिन जल्द ही फिर बारिश का दौर शुरू होगा। आज हल्‍की धूप और हल्‍की बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई। मौसम सुबह में काफी खुशनुमा लग रहा है। रविवार को दिल्ली की हवा इस साल और सीजन के दौरान अपने न्यूनतम स्तर पर रही।

मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, नीमच, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, गुना, आगर, अशोकनगर, श्योपुर, शाजापुर, होशंगाबाद, हरदा, विदिशा, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर और डिंडोरी जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां कई जिलों में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।

तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण ओडिशा, राजस्थान के पूर्वी भागों में ही भारी वर्षा की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों, असम, मेघालय और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्‍यक्त की गई है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नरेंद्र मोदी डरपोक हैं... चीन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सरकार पर कई सवाल

मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति के लिए तैयार, मत्स्य सम्मेलन में बोले CM मोहन, MSME और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा फिशरीज सेक्टर

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

अगला लेख