ganesh chaturthi

मौसम अपडेट : राजस्थान में झुलसा रही है गर्मी, दिल्ली में उमस से लोग बेहाल

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (15:27 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिन के दौरान हुई बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं नजर आई। दूसरी ओर राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली में मंगलवार सुबह भीषण गर्मी का अहसास हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्दता सुबह 8.30 बजे 83 प्रतिशत थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ तेज धूप के चलते उमस से लोगों का बुरा हाल था।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

दूसरी ओर राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और फलौदी में तापमान क्रमश: 41.2, 41.1, 40.5 और 40 डिग्री रहा। जहां लोग गर्मी से परेशान रहे। गुजरात के भुज, सुरेन्द्रनगर, कांडला, अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री से कुछ ही नीचे रहा।

इधर पंजाब में बाढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को संगरूर तथा पटियाला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। गत वीरवार को घग्गर नदी पर बने बांध में आई दरार के कारण आसपास के इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए थे और तेज बहाव की वजह से दरार 200 फुट तक चौड़ी हो गई।

इसके चलते फसलें डूब गईं तथा गांवों के लोग छतों पर कैद हो गए तथा उन्हें परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ा, साथ ही मवेशियों को चारा तक नहीं मिला। प्रशासन ने दूसरे दिन लोगों के लिए खाने की सामग्री तथा चारा भिजवाया। दरार के कारण 3 गांव भूंदड़भैनी, सुरजनभैनी और सलेमगढ़ सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और सारी फसल बर्बाद हो गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख