dharma sangrah

Weather updates : बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (14:54 IST)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार और असम में भारी बारिश से हालात बि‍गड़े हुए हैं। बिहार के कई जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

खबरों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आने वाले तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश में भी बारिश देखने को मिल रही है। बिहार में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई गांवों में पानी भर जाने की खबरें हैं और लोगों को सुरक्षित स्थान की तलाश में भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश देखने को मिल रही है।

बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर राज्य सरकार ने फिर से अलर्ट जारी किया है। आधा दर्जन जिलों में महज 24 घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश के आसार हैं। इससे नदियों के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश की चेतावनी के बाद सरकार ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया है। उत्तर बिहार की नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र और कई जिलों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। तटबंधों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। ऐसे स्थलों की युद्धस्तर पर मरम्मत का भी निर्देश है।

असम में बाढ़ से पांच और लोगों की मौत होने से रविवार को इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में पानी का स्तर कम हुआ है। राज्य के 33 जिलों में 18 अभी जलमग्न हैं और इससे 38.37 लाख लोग प्रभावित हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी 141 जानवरों की बाढ़ के कारण मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट जिले के नेमाटीघाट और धुबरी जिले में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। जिला प्रशासनों द्वारा बनाए गए 829 राहत शिविरों और राहत वितरण केन्द्रों में 1,15,389 से अधिक विस्थापित लोग हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम है, मगर उमस बढ़ गई है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आने वाले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में ऐसे हालात बन गए हैं कि चक्रवात के अलावा कोई सिस्टम नहीं है, जिससे बुधवार-गुरुवार तक बारिश की संभावना बन रही हो। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश ही हुई है।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी, 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अगला लेख