Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : बिहार और असम में बाढ़ का तांडव, प्रधानमंत्री ने दिलाया मदद का भरोसा

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (11:31 IST)
आज भी दिल्ली एनसीआर में मौसम में नमी के साथ उमस रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार और असम में बाढ़ का तांडव जारी है। पिछले 24 घंटों में बिहार में जहां बाढ़ की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं असम में 11 लोग काल के गाल में समा गए। बिहार और असम में बाढ़ का तांडव जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ राहत के लिए हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया है।

खबरों के मुताबिक, बिहार और असम में बाढ़ का तांडव जारी है। पिछले 24 घंटों में बिहार में जहां बाढ़ की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं असम में 11 लोग काल के गाल में समा गए। बिहार में बाढ़ से अब तक 92 तो असम में 47 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बाढ़ पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम का ऐलान किया है। हर पीड़ित परिवार को राज्य सरकार 6-6 हजार रुपए देगी जो सीधे उनके खाते में जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सांसदों के एक प्रतिनिधि मंडल को बाढ़ राहत के लिए केंद्र की तरफ से हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया है।

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों के मुताबिक सूबे में बाढ़ से 3 हजार 705 गांवों की 48 लाख 87 हजार 443 आबादी प्रभावित है। असम में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो चुकी है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो चुकी है। इंसानों के साथ-साथ जानवरों का भी बुरा हाल है। गैंडों के लिए मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क जलमग्न है।
शनिवार को भी दिल्ली एनसीआर में मौसम में नमी के साथ उमस रहने के आसार हैं। यहां के लोगों को आज दिन भर उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

मानसून की सुस्ती ने उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास क्षेत्रों में गर्मी और उमस को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तराई में थी, जिसके चलते प्रदेश के मध्य भाग में अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई। 
 
राजस्थान के एक-दो हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। सात मछुआरे लापता हैं और दो जिलों में राहत शिविर खोले गये हैं। मौसम विभाग के अनुसार इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, मल्लपुरम और कन्नूर जिलों में अधिक बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों में 19-22 जुलाई को भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

जम्मू में मौसम ने अपना अलग ही रंग दिखाया। कहीं बारिश हुई तो कहीं धूप खिली रही। बारिश के चलते शहर के निचले क्षेत्रों में हल्का जलभराव हो गया, जिससे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में परेशनियों का सामना करना पड़ा। वहीं कश्मीर के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल में गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया था और शुक्रवार को दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। इससे भोपाल वासियों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों को अब भी बारिश का इंतजार है, बारिश न होने से किसान परेशान हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में अब भी बारिश का दौर थमा हुआ है, जिससे उमस और गर्मी दोनों का असर बढ़ गया है। राज्य में बीते एक सप्ताह से मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पड़ा हुआ है। इसके चलते गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवारों के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख