biodatamaker
✕

मौसम अपडेट : देशभर में मानसून की झमाझम, कहीं राहत तो कहीं परेशानी

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (09:42 IST)
दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को पहुंच गया। यह मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा है, जिससे गर्मी से राहत मिली है, तो दूसरी ओर देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश से जल जमाव हो गया, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 
 
खबरों के मुताबिक, दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। इसी के साथ मानसून राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी इसने रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जाहिर की है।
 
उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। दक्षिणी पश्चिम मानसून राज्य के पश्चिमी हिस्से में सामान्य बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश आगरा में हुई। वाराणसी और इलाहाबाद खंड में दिन में तापमान बढ़ गया, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। वहीं कोलकाता में मानसून की छिटपुट बारिश के बीच उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। 
 
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सुबह के समय नैनीताल में हुई सुबह नैनीताल में 28.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार से सोमवार तक करीब तीन दिन राज्य के विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी पौड़ी, नैतीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ एवं उधमसिंह नगर जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में मानसून पहुंचने के साथ तापमान लुढ़क गया। यहां भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
 
मानसून शुक्रवार को पूरे मध्य प्रदेश में छा गया। अभी तक प्रदेश में सामान्य से सात प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मानसून के जम्मू-कश्मीर में पहुंचने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया। झारखंड के कई जिलों में भी रिमझिम बारिश हुई। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में मानसून पहुंचने के साथ तापमान लुढ़क गया। यहां भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख