suvichar
✕

तेजप्रताप की चेतावनी, तोड़ी भाइयों की जोड़ी तो सुदर्शन चक्र से चीर देंगे

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (09:20 IST)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप एक बार फिर बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने भाई के साथ जोड़ी को लेकर यह बयान दिया है। तेजप्रताप का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
तेजप्रताप ने कहा कि सोशल मीडिया में भी कृष्ण-अर्जुन जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कि अब दाल नहीं गल रही है, अलग हो गए...धर के चीर देंगे। जो तेज और तेजस्वी और जो कृष्णा और अर्जुन के बीच आएगा उसके ऊपर सुदर्शन चक्र चलेगा श्रीकृष्णा का।
तेजप्रताप यादव ने इस तरह से तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए अपने आलोचकों पर हमला बोला है। यह पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप यादव ने ऐसा बयान दिया है। इससे पहले भी वो इस तरह के विवादित बयान से सुर्खियों में रह चुके हैं।
 
इससे पूर्व चमकी बुखार को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला किया था। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट किया था कि "सुशासन बाबू, माना कि ये 5-10 वर्ष के मासूम बच्चे किसी दल के वोटर नहीं हैं, लेकिन क्या इन सैकड़ों मासूमों की जान आपके सुशासन की जिम्मेदारी नहीं हैं? नीतीश बाबू हम राजनीति बाद में कर लेंगे अभी इन मासूमों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है। कुछ भी कीजिए इन बच्चों को बचा लीजिए। (फोटो सौजन्य : ट्‍विटर)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख