Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है गर्मी से राहत, यहां लू का प्रकोप

Updated: शनिवार, 15 जून 2019 (13:14 IST)
वायु तूफान की वजह से इस समय दिल्ली-एनसीआर में काफी अधिक नमी पहुंच रही है। 16 और 17 को आंधी और हल्की बारिश आने की संभावना है। वायु तूफान के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, राजस्थान और पंजाब की हवा में भी नमी आएगी। इस दौरान कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में 12 जून को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन यह पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ।
 
वायु तूफान की वजह से न केवल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि हरियाणा, पंजाब और यूपी के लोगों को भी फायदा होगा। इस दौरान कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है, लेकिन 16 जून से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस समय पूरब की तरफ से अरब सागर की नमी भरी हवा दिल्ली में पहुंच रही है।

दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूलभरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
 
तूफान की वजह से इस समय दिल्ली-एनसीआर में काफी अधिक नमी पहुंच रही है। 16 और 17 को आंधी और हल्की बारिश आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले सात दिनों तक आंधी, बादल और बरसात का क्रम चलता रहेगा। इससे तापमान में खासी गिरावट आएगी और यह 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
 
वायु तूफान ने दिशा भले बदल ली हो, लेकिन दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत जरूर दिलाएगा। वायु तूफान के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, राजस्थान और पंजाब की हवा में भी नमी आएगी। दो दिन बाद अगले दो दिनों तक हल्की आंधी आएगी। राजस्थान में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से दिल्ली में हल्की बारिश भी होगी।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 12 जून को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन यह पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्र में बारिश हुई जबकि स्काईमेट वेदर का कहना है कि दिल्ली पहुंचते-पहुंचते दबाव क्षेत्र खत्म हो गया। दिल्ली के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे ने अपना अभियान रद्द कर दिया। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

GSRTC रक्षाबंधन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त के बीच चलेंगी 6500 अतिरिक्त बसें; एडवांस बुकिंग शुरू

भावनगर में जहरीली शराब से 8 की मौत, 14 आरोपी गिरफ्तार

सावधान! क्या आपको भी है तेज बुखार और खांसी? नजरंदाज न करें H1N1 का यह खतरा

शरीर के हर अंग को प्रभावित करता है जंगल की आग का धुआं

Top News 22 August: इमरान खान की सेहत पर बहन का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्रा?

अगला लेख