sundarkand
✕

मौसम अपडेट : मानसून केरल के करीब, आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (10:05 IST)
केरल में सुबह से ही बारिश हो रही है और अगले कुछ ही घंटों में मानसून के यहां पहुंचने की संभावना व्‍यक्त की जा रही है। केरल से इसके दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने में करीब 25 से 26 दिन लगते हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। असम, मेघालय, केरल और गंगीय पश्चिम बंगाल में पृथक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी और ओलों के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई।
 
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत पाने के लिए इस साल लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि स्थानीय कारकों के प्रभाव से बहुत बार यह जल्दी भी आ जाता है और कई बार देरी भी हो जाती है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में जून के आखिरी सप्ताह तक मानसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार 10-15 दिन की और देरी से पहुंचेगा। इस बार मानसून सामान्य के आसपास ही रहेगा। 96 फीसदी तक बारिश हो सकती है। हालांकि इसमें पांच फीसद तक की कमी या वृद्धि होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ व दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
 
मानसून के शुरुआती माह में भले बहुत ज्यादा बारिश न हो, लेकिन अंतिम दो माह में खूब अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस वर्ष मानसून की पहली वर्षा में सूखा पड़ने की आशंका 15 फीसदी और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका 55 फीसदी है तो सामान्य मानसून रहने की संभावना 30 फीसदी है। मध्य व दक्षिण भारत के हिस्से में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ व दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, सिरमौर, शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू और सोलन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के चुरू में भीषण गर्मी राजस्थान का चुरू शहर गर्मी से इन दिनों बुरी तरह तप रहा है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।
 
असम, मेघालय, केरल और गंगीय पश्चिम बंगाल में पृथक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी और ओलों के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। कासगंज, एटा और मैनपुरी में 11 लोगों की मौत हो गई। काशीपुर में 2, रामपुर, मैनाठेर, बदायूं और पीलीभीत में एक-एक लोगों की मौत हुई है। 
 
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरुवार को आंधी-तूफान से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हो गए। 7 गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में और 31 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्‍य केंद्र में हो रहा है। समूचे उत्तर भारत में आसमान से बरसती आग के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज रफ्तार आंधी और बारिश ने लोगों को तपिश से राहत दी हालांकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा।
 
शामली, औरैया, मैनपुरी और हमीरपुर समेत राज्य के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने अंगड़ाई ली, जब तेज रफ्तार आंधी के बाद झमाझम बारिश ने तापमान में कमी ला दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कई क्षेत्रों में गर्म हवा का प्रकोप जारी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी तूफान से हुए जानमाल के नुकसान के मद्देनजर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख