suvichar

मौसम अपडेट : गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, श्रीगंगानगर में पारा 50 के करीब, दिल्‍ली में रेड अलर्ट

Updated: शनिवार, 1 जून 2019 (10:10 IST)
देश के अधिकतर राज्‍यों में तापमान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रचंड गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दिल्‍ली में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दरअसल, पाकिस्तान से सटे पश्चिमी राजस्थान और सिंध इलाके से गर्म हवाएं आ रही हैं, जिसका असर पूरे उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर पर पड़ रहा है
 
देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं और लू के बढ़ते प्रकोप के कारण पारा चढ़ता ही जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंड़ीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ तेज गर्म हवाओं (लू) से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार नहीं हैं, कई हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है।
 
दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। उमसभरी गर्मी से दिनभर लोग परेशान रहे। तेज धूप के साथ लू ने दिल्लीवासियों का घर या दफ्तर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। श्रीगंगानगर में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जो कि 75 साल में सबसे अधिक गर्म दिन रहा।
 
मध्‍य प्रदेश के इंदौर में लगातार चौथे दिन तापमान 42 पार रहा। जबलपुर में भी गर्मी ने 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अलनीनो मानसून पर अपना असर डालता है, जिसका असर बारिश के मौसम में जारी रहेगा। जुलाई में मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि अगस्त में यह सामान्य रहेगा। मानसून के केरल तट पर 6 जून को पहुंचने की उम्मीद है।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख