Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (23:36 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 3 दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता को देखते हुए उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक चरण सिंह ने सोमवार को बताया कि मैदानी इलाकों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण के दौर में इन इलाकों में सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से उत्तराखंड और पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के पश्चिमी इलाकों और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अगले 2 दिन तक मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
उन्होंने बताया कि इन इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। यह स्थिति अगले 2 से 3 दिन तक बरकरार रहेगी। इस बाबत चेतावनी वाले तीनों राज्यों को शासन और प्रशासन के स्तर पर मौसम की संभावित स्थिति से अवगत कराते हुए सभी ऐहतियाती इंतजाम करने का परामर्श भी दिया गया है।
 
खासकर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन को विशेष इंतजाम करने को कहा गया है। मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में छिटपुट स्थानों पर अतिवृष्टि और हिमाचल प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की आशंका जताई गई है।
 
इसके अलावा बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

अगला लेख