Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट: इन राज्यों में होगा हिमपात, यहां बरसेगा पानी...

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (12:22 IST)
नई दिल्ली। भारत के पश्चिम भाग से हवाओं की लय से बादलों का प्रवाह बना हुआ है। एक पश्चिम से और दूसरी दक्षिण -पश्चिम दिशा से दोहरी मार पड़ रही है। देश के पहाड़ी राज्यों में मंगलवार को भी हिमपात के आसार बने हुए हैं।
 
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हिमपात आज भी जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में बारिश और ठंड का सिलसिला बना रहेगा। भारत के दक्षिण और पूर्वी राज्यों में आसमान खुला रहेगा।
 
मध्य प्रदेश में बुधवार से राज्य में घने बादल छाएंगे। 6 जनवरी से राज्य में कई शहरों में बारिश की संभावना बनी हुई है। ये सिलसिला लगातार 3-4 दिन चल सकता है। ठंड का प्रवाह भी तेज होगा। 
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, 5 और 6 जनवरी तक राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 7 जनवरी से बारिश कम होने लगेगी।
 
7 जनवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि, इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होगी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख