Hanuman Chalisa
✕

उत्तर भारत में भारी बारिश, मुंबई पानी-पानी, 17 राज्यों में अलर्ट

Updated: रविवार, 10 जून 2018 (08:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में शनिवार को जमकर बारिश हुई। खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली 35 उड़ानों के रूट बदलने पड़े, जबकि कई उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली में ब्लू व रेड लाइन मेट्रो सेवा और करीब आधा दर्जन ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। 
 
दिल्ली में बिगड़ा मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार शाम 96 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से अंधड़ आया, जिसके कारण विमानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा, दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हुईं और आंधी के चलते कई पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग ने आज भी आंधी और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
 
शाम पांच बजकर 10 मिनट पर आसमान में घने बादल छा गए और समूचे दिल्ली - एनसीआर में अंधड़ चलने लगा और हल्की बारिश हुई। बहरहाल मौसम में बदलाव से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
 
मुंबई में तेज बारिश : मुंबई में भी शनिवार को जमकर बारिश हुई जिससे रेल एवं हवाई यातायात में बाधा आई। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रही राष्ट्रीय राजधानी एवं इसके आस पास के इलाकों में आंधी-पानी से यहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
 
बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया और ट्रेन व विमान सेवाएं प्रभावित हो गईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई है। मुंबई में उड़ानों में 20 से 40 मिनट तक की देरी हुई। उपनगरीय ट्रेनें 15 से 20 मिनट देरी से चलीं।
 
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की रिपोर्ट है। काफी समय से इन राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। 
 
17 राज्यों में हो सकती है बारिश : मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। (भाषा) 
 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

अगला लेख