ramcharitmanas
✕

बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, शीतलहर से बढ़ा सर्दी का सितम

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (10:45 IST)
नई दिल्ली। कहीं बर्फबारी और कहीं बारिश की वजह से देशभर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में शीतलहर चली। उत्तरपश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में 1 और 2 जनवरी को शीतलहर चल सकती है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मंडरा रहा है। वहीं, दक्षिणपश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के इलाके में भी एक चक्रवाती परिसंचरण दिख रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। वहीं, बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
 
उत्तराखंड में बर्फबारी : बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे निचले क्षेत्रों में ठंड और बढ़ गयी। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में दिन में ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहे। देहरादून में भी ठंड का प्रकोप रहा, जहां सूर्य दोपहर के समय महज कुछ देर के लिए निकला। मुक्तेश्वर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में 6.1 डिग्री सेल्सियस और पंतनगर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
यहां बारिश ने बढ़ाई परेशानी : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह तापमान काफी नीचे चला गया। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में भी सर्दी का प्रकोप दिखाई दिया। दक्षिणी भारत के कुछ इलाकों में बारिश जारी है। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

इंदौर में कोल्ड डे : मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट आई। सागर, जबलपुर रीवा और शहडोल संभाल में आज भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना। इंदौर समेत कई शहरों में आज कोल्ड डे रहेगा।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख