dharma sangrah
✕

आज से पांच दिनों तक पानी-पानी होगा महाराष्‍ट्र, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (08:57 IST)
मुंबई। भारतीय मौसम विभाग ने सात से 11 जून तक महाराष्ट्र, विशेष रूप से तटीय कोंकण क्षेत्र, में भारी से बहुत भारी बारिश बारिश का पूर्वानुमान किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में सात और आठ जून को बहुत बारिश की संभावना जताई गई है।


रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ और पालघर जिलों में नौ जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि दस और ग्यारह जून को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों सहित कोंकण क्षेत्र के छह जिलों में इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।

इस बीच, शिमला से मिली खबर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज जमकर बारिश हुई जिससे तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सात से दस जून तक अगले चार दिन मध्य और निचली पहाड़ियों पर बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। सबसे अधिक बारिश सोलन (69 मिलीमीटर) में हुई, जबकि जोगिंदरनगर में 50 मिलीमीटर बारिश हुई।

इस बीच केंद्र सरकार ने देश के पश्चिमी तट पर स्थित पांच राज्यों-केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात को आगाह किया कि इस हफ्ते होने वाली भारी बारिश के कारण अचानक से बाढ़ आ सकती है और पश्चिमी घाट से निकलने वाली नदियों का जलस्तर काफी बढ़ सकता है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख