biodatamaker
✕

Weather Update : गुजरात में भारी बारिश से उफान पर नदियां, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (08:08 IST)
नई दिल्ली। गुजरात में सोमवार को लगातार वर्षा एवं बाढ़ से नदियां उफान पर रहीं तथा 9 लोगों की जान चली गई एवं 1900 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों, बंगाल और भारी ओडिशा में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
 
गुजरात में कई नदियां ऊफान पर हैं और अहमदाबाद, मेहसाणा एवं साबरकांठा जिलों में 1900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। गुजरात में इस मौसम में सोमवार सुबह तक 102 फीसद से अधिक वर्षा हई है। राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में नौ लोगों की जान चली गई है। राज्य में मंगलवार तक वर्षा होने की संभावना है।
 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आकाश में बादल छाए रहे और तापमान नियंत्रण में रहा। विभाग ने यहां बुधवार और रविवार के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
 
इससे राष्ट्रीय राजधानी के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है क्योंकि यमुना नदी में सोमवार को ही जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 5883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
 
दिल्ली की तरह हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के समीप रहा। अगले दो दिनों में इन दोनों राज्यों में वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
 
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से के अनेक इलाकों में बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आगामी 26 अगस्त को भी राज्य के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के मैदानी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के अगले कुछ दिनों में और गहरा होने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, हावड़ा, हुगली, बांकुरा और बीरभूम जिलों में सोमवार से भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि गंगा के अन्य मैदानी हिस्से में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
 
उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा के अधिकतर भागों में बृहस्पतिवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभग ने यह जानकारी दी।
 
विभाग ने बताया कि इस महीने बंगाल की खाड़ी में पांचवीं बार कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे पहले 4, 9, 13 और 19 अगस्त को भी कम दबाव का क्षेत्र बना था, जिसके चलते ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई थी और बीते सप्ताह कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। बिहार में बाढ़ की स्थित गंभीर बनी हुई है और 16 जिलों में 83.62 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख