Hanuman Chalisa

weather update : उत्तरी राज्यों को ठंड से राहत, मध्यप्रदेश समेत 3 राज्यों में ठिठुरन भरी सर्दी

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (23:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड से गुरुवार को पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण राहत मिली है, वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश के कारण ठिठुरन भरी सर्दी का दौर बरकरार है।
 
मौसम विभाग की पूर्वानुमान इकाई के अनुसार उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों तथा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
 
गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे उत्तरी राज्यों के औेसत तापमान के आधार पर विभाग ने बताया कि उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों में औसत तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। पिछले तीन दिन से यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार था, गुरुवार को यह 20 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
 
विभाग ने इसके आधार पर उत्तरी राज्यों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति अब नहीं होने की जानकारी दी है। उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सफदरजंग में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, पंजाब में अमृतसर और राजस्थान में कोटा और जैसलमेर, हरियाणा में रोहतक, उत्तर प्रदेश में झांसी तथा बिहार में पटना, गया और भागलपुर को छोड़कर अन्य प्रमुख शहरों में दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।
 
डॉ. श्रीवास्तव ने अगले 2 दिनों तक उत्तर के मैदानी इलाकों में मौसम की स्थिति यथावत रहने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए बताया कि 4 और 5 जनवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान है।
 
उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का दौर खत्म होने के बाद छह से आठ जनवरी तक एक बार फिर तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ने की संभावना है। 7 जनवरी को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख