1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather update : 10 coldest cities in india

Weather update : मैदानी क्षेत्र के 10 सबसे ठंडे शहर, लुधियाना सबसे ठंडा

Cold in Delhi
नई दिल्ली। भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। कोहरे और ठंड के कारण लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। पंजाब के लुधियाना में सबसे कम तापमान 1.1 दर्ज किया। राजधानी दिल्ली में तापमान 4.0 से 4.6 डिग्री तक दर्ज किया गया। 
 
स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान की सूची में शीर्ष पर रहा पंजाब का लुधियाना शहर जहां रात का तापमान गिरकर 1.1 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार और नारनौल 10 सबसे ठंडे स्थानों की सूची में शामिल रहे। 
 
मैदानी इलाकों में ठंड का सबसे बड़ा कारण पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं को मनाना जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड का अनुभव किया गया। कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। 
 
यदि 10 शीर्ष स्थानों की बात करें तो स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में 1.1, नारनौल 1.3, श्रीगंगानगर 2.2, अमृतसर 3.0, हिसार 3.0, पटियाला 3.0, जैसलमेर 3.2, नई दिल्ली 4.0, बीकानेर 4.2 और चुरू में न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया। पिछले दिनों राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया था।
 
दिल्ली में जारी है सर्दी का सितम : राष्ट्रीय राजधानी में सर्दी की सितम जारी है और यहां तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना रह सकता है। सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 423 मापी गई जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आती है। रेलवे के मुताबिक खराब मौसम के कारण 21 रेलगाड़ियां 5 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
अगला लेख
26 जनवरी 2020 पर गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी पश्चिम बंगाल की झांकी, गृह मंत्रालय ने नहीं दी हरी झंडी