dharma sangrah
✕

यूपी से मध्यप्रदेश तक बारिश का असर, इन 3 राज्यों में चलेगी आंधी

Updated: गुरुवार, 9 मार्च 2023 (10:21 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, महाराष्‍ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है। होली पर हुई बारिश की वजह से फसलों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।
 
मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन निचले स्तरों पर विदर्भ और छत्तीसगढ़ होते हुए गोवा से झारखंड तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों के कारण, विदर्भ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है।
 
स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, आज 8 मार्च को पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख