ganesh chaturthi
✕

Weather Update : मध्यप्रदेश समेत 9 राज्यों में बारिश की संभावना, अगले 5 दिनों में यहां बढ़ेगी गर्मी

Updated: रविवार, 9 अप्रैल 2023 (09:16 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती हवाओं एवं केरल से मध्य महाराष्ट्र तक कम दबाव की रेखा होने से मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में बारिश हुई। अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
 
मध्यप्रदेश में गिरे ओले : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को ओलावृष्टि एवं बारिश होने के साथ-साथ आंधी-तूफान आया। रविवार को भी राज्य में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार भोपाल में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बालाघाट के मलाजखंड में 0.6 मिलीमीटर, इंदौर में 0.3 मिलीमीटर और गुना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इनके अलावा, प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी बूंदाबांदी हुई।
 
ओडिशा में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत : ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट गए इन लोगों ने बारिश के दौरान एक आम के पेड़ के नीचे शरण ली थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। मृतकों की पहचान सुबासिनी दास (70), जिबती नाइक (30) और हेमलता हो (25) के रूप में हुई।
 
अगले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर-पश्चिम तेलंगाना के आसपास के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इन क्षेत्रों में छिटपुट ओलावृष्टि भी संभव है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख