sundarkand

दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, हिमाचल में बर्फबारी, कश्मीर में बढ़ा रात का तापमान

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2025 (08:31 IST)
weather update : दिल्ली में सोमवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और यहां कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि रात भर हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात्रिकालीन तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, हालांकि घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों और ऊंची पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी हुई, जिससे पारा चार से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसी तरह पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी ठिठुरन रही और दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह भी कोहरे का कहर दिखाई दिया। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है तथा सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से छह किलोमीटर प्रति घंटे से कम गति से हवा चलने की संभावना है।
क्या है कश्मीर का हाल : कश्मीर में रात भर हुई बर्फबारी के बाद रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन पारा अब भी हिमांक बिंदु से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 2.5 डिग्री से दो डिग्री अधिक है। उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर शहर के कोनिबल में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
 
लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 9.3 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 7.4 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 9.4 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 10 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

अगला लेख