Dhanteras
✕

राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर का कहर, हिमाचल में हिमपात का अलर्ट

Updated: रविवार, 7 जनवरी 2024 (12:38 IST)
  • राजस्थान, हरियाणा, और पंजाब में सीवियर कोल्ड डे
  • उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा
  • लोगों का घरों से निकलना मुश्किल
Weather Update 7 January : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजस्थान, हरियाणा, और पंजाब के कई स्थानों पर ठंड से सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही जबकि दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही। शीतलहर की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी से पश्चिमोत्तर भारत पर असर डाल सकता है।
 
कैसा है दिल्ली का मौसम : दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार, आने वाले सप्ताह में दिल्ली में हल्के और मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा तथा नौ जनवरी को बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने के आसार हैं।
 
हिमाचल में हिमपात की चेतावनी : शिमला मौसम विज्ञान कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 जनवरी को वर्षा एवं हिमपात की संभावना का शनिवार को अनुमान व्यक्त किया। मौसम कार्यालय ने रविवार को मंडी, बिलासपुर, उना, कांगड़ा, सिरमौर (पोंटा साहिब और धौलाकुंआ) और सोलन (बड्डी एवं नालागढ़) में सुबह के वक्त घना कोहरा छाये रहने की भी चेतावनी दी है। राज्य में लाहौल एवं स्पीति में कुकुमसेरी सबसे ठंडी जगह रही जहां रात का तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
 
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी : राजस्थान में कड़ाके की सर्दी व कोहरे का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में कई जगह शीत लहर का प्रकोप देखा गया। सीकर, सिरोही, गंगानगर, जैसलमेर, जयपुर और चित्तौड़गढ़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य में 8 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज के साथ छींटे और बारिश होने का अनुमान है।

पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा : पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है और कई स्थानों पर कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बाधित रही। पंजाब के अमृतसर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का भिवानी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, अंबाला, नारनौल, हिसार और करनाल भी बेहद ठंडे रहे।
 
कैसा रहेगा अगले 2 दिन मौसम : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड कम होनी शुरू हो जाएगी। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा रहेगा और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख