Daily Horoscope

12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (09:17 IST)
weather update : उत्तरी भारत में मानसून के प्रभाव से इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में बादल फटने की घटनाओं के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं।
 
यूपी में बारिश से 9 की मौत : उत्‍तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर बारिश जनित अलग-अलग घटनाओं में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में 3.7 मिमी बारिश हुई। एक जून से अब तक राज्य में औसतन 344.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 394.1 मिमी का 87.5 प्रतिशत है।
 
राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश : दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान के टोंक, पाली, बूंदी और भीलवाड़ा जिले में कई स्थानों पर बीते चौबीस घंटे के दौरान अत्याधिक भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर पटरियों पर पानी भरने से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। बारिश जनित हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। मौसम केंद्र के अनुसार अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश का दौर 6 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।
 
दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में दोपहर 12 बजे के बाद से शाम तक हल्की से मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी गुजरात और दक्षिण राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। मध्‍य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में बारिश में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख