Hanuman Chalisa

यूपी के 13 जिलों में बाढ़, पटना पानी पानी, जानिए देश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई।

Updated: मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (08:51 IST)
Weather Update : उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत देश के अधिकांश राज्यों पर मानसून मेहरबान है। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कई स्थानों पर नदियां उफान पर है और सड़कें तालाब बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर और उसके आसपास के पूर्वी भारत में अगले 3 से 4 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
यूपी के 13 जिलों में बाढ़ : उत्तर प्रदेश के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि औरैया, कालपी, हमीरपुर, प्रयागराज और बांदा में यमुना नदी लाल निशान को पार कर गई है। हमीरपुर में बेतवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रयागराज, जालौन, औरैया, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बांदा, इटावा, फतेहपुर, कानपुर शहर और चित्रकूट में बाढ़ आ गई है।
 
पटना पानी पानी : भारी बारिश की वजह से सोमवार को पटना पानी पानी हो गया। बिहार विधानसभा परिसर और पटना के निचले इलाकों की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। स्ट्रैंड रोड, राजबंसी नगर, बोरिंग रोड, बेली रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, कंकड़बाग, गांधी मैदान और जमाल रोड जैसे इलाकों में जलभराव देखा गया। भारी बारिश के कारण पटना के मनेर, दानापुर, दीघाघाट घाट, गांधी घाट, बांका घाट, हाथीदह और कुछ अन्य स्थानों पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले 2-3 दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य भर में अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
 
उत्तराखंड में बारिश का कहर : उत्तराखंड में हल्द्वानी के पास भाखड़ा नदी की तेज धारा में एक व्यक्ति बह गया। रविवार को हल्द्वानी रोड पर भुजियाघाट के पास उफनती नदी में 2 अन्य लोग डूब गए थे। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में रात को भूस्खलन के कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे के नीचे दो दुकानें दब गईं। देहरादून में रातभर भारी बारिश जारी रही और जिला प्रशासन ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद कर दिया। राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिनमें हरिद्वार में गंगा और काली नदी भी शामिल हैं।
 
राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान : राजस्थान के कई हिस्सों में इस हफ्ते भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, आगामी 2-3 दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम और कहीं-कही तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने एवं अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
<

सवाई माधोपुर जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित चकेरी, जडावता, अजनोटी, मेनपुरा, धनोली, सूरवाल आदि क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जल भराव की वर्तमान स्थितियों का जायजा लिया। लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न स्थितियों को देखते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रभावित लोगों तक सहायता… pic.twitter.com/KIy2HtXRgT

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 4, 2025 >
क्या है हिमाचल का हाल : हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान देवरत, मंगल चंद और आशु के रूप में की है। यह घटना रविवार देर रात उस समय घटी, जब वाहन संकरी सड़क से फिसलकर मगरूगला और मझवाल के बीच सैनी नाले के पास एक गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार सभी पांच लोग शंकरदेहरा से घर लौट रहे थे। राज्य में सोमवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 310 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गईं। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

हथिनी कुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट बंद होने से यमुना में गिरे स्पेशल फोर्स के जवान

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख