Hanuman Chalisa

Weather Update: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में लू का कहर, यूपी में भी भीषण गर्मी

Updated: मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (09:03 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।
 
मध्यप्रदेश के 13 जिले लू की चपेट में : मध्यप्रदेश के 13 जिले इन दिनों लू की चपेट में हैं। खजुराहो, नर्मदापुरम, राजगढ़, दमोह, खंडवा और खरगोन में पारा 43 डिग्री सेल्सियम को भी पार कर गया।
 
यूपी में भीषण गर्मी : उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। आने वाले एक हफ्ते में गर्मी और बढ़ेगी। 9 अप्रैल तक राज्य के कई शहरों में तापमान 43 के पार चला जाएगा।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट की अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल के बाकी हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।
 
पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू तक हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली और जम्मू संभाग में लू चलने की संभावना है। 
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख