dharma sangrah
✕

Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ेगा तापमान, केरल में कब पहुंचेगा मानसून

Updated: रविवार, 4 जून 2023 (10:01 IST)
Weather Update : गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून पूर्व बारिश का दौर जारी है। केरल में दक्षिण पश्चिमी मानसून 7 जून के बाद पहुंचने का अनुमान है। इस वजह से देश के अन्य राज्यों में इसके देरी से पहुंचने के आशंका है। राजस्थान में अगले हफ्ते तापमान बढ़ने का अनुमान है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय से गुजर रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, सिक्किम, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, उत्तरी पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और मराठवाड़ा में भी बारिश हुई। अगले 24 घंटों में भी यहां बारिश की संभावना है। 
राजस्थान में बढ़ेगा तापमान : राजस्‍थान में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राज्‍य के कई हिस्सों में गर्मी तीखे तेवर दिखा सकती है। 4-5 जून को बीकानेर और जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है जबकि बाकी जगह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6-7 जून को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

पटना में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड : बिहार में शनिवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। राज्य में कई स्थानों पर चली लू। राजधानी पटना में 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह पिछले 10 सालों के दौरान सबसे अधिक रहा। खगड़िया में तापमान 43 डिग्री पार, गया में 42 डिग्री, औरंगाबाद में 42.4, डेहरी में 42, शेखपुरा में 42.1 भागलपुर में 42.4 डिग्री तक पारा पहुंच गया।
 
दिल्ली में कैसा रहा मौसम : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। शहर में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रही। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की।
 
मध्यप्रदेश में बारिश  : मध्यप्रदेश के भोपाल, देवास, रतलाम, मंदसौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है। देवास में आंधी से रोपवे के तार टावर की पुली से निकल गया। करीब डेढ़ घंटे तक 6 लोग केबल कार में फंसे रहे।  
 
इंदौर में भारी बारिश, ओले भी गिरे : इंदौर में शनिवार शाम भारी बारिश के बाद ओले भी गिरे। इस वजह से आधे शहर की बिजली गुल हो गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में मानसून पूर्व तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने मानसून की तैयारियों की पोल खोल दी है। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख