dharma sangrah
✕

दिल्ली में कम बारिश का रिकॉर्ड, ओडिशा का इमरजेंसी प्लान तैयार, असम में बाढ़ हाल बेहाल

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (10:40 IST)
Weather Update : मानसून की लंबी खेच से दिल्ली, मध्यप्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों में स्थिति गंभीर नजर आ रही है। इधर असम में नदियां उफान पर है। 22 जिलों में बाढ़ से हालात नजर आ रहे हैं। 
 
बाढ़ से असम बेहाल : असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और खराब हो गई, जिससे 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है। 
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी राज्य के धुबरी, गोलपाड़ा, गुवाहाटी, तेजपुर और नेमतीघाट के साथ-साथ दिसांग, बुरिडीहिंग और सुबनसिरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण कुल 3,40,937 लोग प्रभावित हैं।
 
दिल्ली में अगस्त में सबसे कम बारिश :  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब तक 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लिहाजा बीते दो दशक में अगस्त महीने में दूसरी बार सबसे कम बारिश दर्ज किए जाने का अनुमान है।
 
दिल्ली में बीते 4 महीने में सामान्य से अधिक बारिश हुई। दिल्ली में बारिश अब तक 774 मिलीमीटर के वार्षिक औसत को पार कर चुकी है। हालांकि अगस्त में बारिश में भारी कमी दर्ज की गई है। इस महीने अब तक 91.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है।
 
शहर में अगस्त 2022 में सामान्य 247.7 मिलीमीटर के मुकाबले सिर्फ 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जो 16 वर्ष में अगस्त में हुई सबसे कम बारिश है। अगस्त 2006 में दिल्ली में 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
 
ओडिशा ने तैयार की आकस्मिक योजना : कमजोर मानसून के कारण राज्य के लगभग एक-तिहाई भौगोलिक क्षेत्र में कम वर्षा होने के कारण, ओडिशा सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए एक आकस्मिक योजना तैयार की है। 
 
राज्य के 30 जिलों में से 11 में कम बारिश हुई जबकि 18 में सामान्य बारिश हुई, केवल एक जिले, बौध में चालू मानसून के दौरान 21 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
 
30 अगस्त तक कम वर्षा की श्रेणी में आने वाले जिलों में नवरंगपुर (-41 फीसदी), केंद्रपाड़ा (-37 फीसदी), कालाहांडी (-36 प्रतिशत), गंजम (-35 फीसदी), जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा (-28 फीसदी), पुरी, कटक (-26 प्रतिशत), रायगढ़ा (-25 फीसदी) और कोरापुट (-22 प्रतिशत) शामिल है।
 
पिछले 24 घंटों में यहां बरसा पानी : पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। लक्षद्वीप, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर और कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख