dharma sangrah
✕

Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, मध्यप्रदेश में बारिश से बढ़ी ठंड

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2023 (08:39 IST)
Weather Update : गुजरात और दक्षिण राजस्थान में सोमवार को कई स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। मध्य प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट। हालांकि कश्मीर में ठंड से राहत दिखाई दी। 

मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश से गिरा तापमान : मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बेमौसम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। राज्य के कुछ जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। सोमवार की सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि के दौरान बिजली गिरने की भी सूचना मिली।
 
मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से एक दंपति सहित 4 लोगों की मौत हो गई और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्य में आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
 
राजस्थान में ओलावृष्‍टि : राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 60 मिलीमीटर बारिश बाड़मेर के सिंदरी इलाके में हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम तंत्र का असर धीरे-धीरे कमजोर होने पर बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और इस दौरान मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने और अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

दिल्ली में गरज के साथ हुई बारिश, ओले गिरे :  राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार शाम गरज के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। बारिश के परिणामस्वरूप वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया। 
 
IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और सुबह में हल्का से लेकर मध्यम कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान किया है।

गुजरात में बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत :  गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई है। बारिश से घरों और खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली गिरने से संबंधित मौत रविवार सुबह से लेकर 24 घंटों के अंतराल में हुईं।
 
सबसे ज्यादा मौत दाहोद, तापी, डांग, अमरेली, सुरेंद्रनगर, बोटाद, मेहसाणा, खेड़ा, पंचमहल, साबरकांठा, अहमदाबाद, भरूच और देवभूमि द्वारका जिलों में हुईं।
 
कश्मीर को ठंड से राहत : कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में काफी सुधार देखा गया जिससे यहां के निवासियों को जबरदस्त ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, घाटी में घने कोहरे की चादर छाई रही। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग एकमात्र ऐसा स्थान रहा जहां का न्यूतनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक रात पहले न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस था।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख