Hanuman Chalisa
✕

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट, प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (11:16 IST)
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बुधवार से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जनवरी से इन राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। मौनी अमावस्या के अवसर पर 29 जनवरी को प्रयागराज में मौसम साफ रहने की संभावना है।
 
जम्मू कश्मीर में दिन में गर्मी, रात में ठंड : कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में सोमवार रात तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है। 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। इससे कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
 
मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट : मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मावठा गिरने की संभावना है। 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात और सुबह के समय ठंड का असर रहेगा जबकि दिन में तेज धूप खिलेगी।
 
यूपी में भी बदलेगा मौसम : उत्तर प्रदेश में 29 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने राज्य में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौनी अमावस्या के अवसर पर 29 जनवरी को प्रयागराज में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां गुरुवार तक दिन न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम : हरियाणा में पाला पड़ने की आशंका है। इससे रात का तापमान और कम होने की संभावना है। राज्य के 7 जिलों में शीतलहर और 6 में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।  
 
इन राज्यों में शीतलहर : हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चल रही है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में कई स्थानों पर कोहरे का कहर दिखाई दिया। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

उमंग सिंघार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना रावण से की, बोले उनके करीबी मंत्री दस सिर, अतिथि शिक्षकों पर भी घेरा

वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण

अगला लेख