dharma sangrah
✕

कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश, जानिए कहां कैसा है मौसम

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2024 (09:36 IST)
Weather Update 28 january : उत्तर भारत में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पड़ाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शीतलहर की चपेट में है। 
 
भारी बर्फबारी का अलर्ट : पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम पर असर पड़ सकता है और एक अन्य विक्षोभ के 31 जनवरी से इस क्षेत्र एवं उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों के मौसम को प्रभावित करने की संभावना है।
 
इन राज्यों में बारिश की संभावना : 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तराखंड में हल्की या मध्यम छिटपुट बारिश या बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
राजस्थान में घना कोहरा : राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और रविवार सुबह भी कई इलाकों में घने से अति घना कोहरा छाया रहा। राज्य के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, सिरोही और बांसवाड़ा में ठंड की वजह से लोग दुबके रहे।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। कई जगह घने से अति घना कोहरा देखा गया तो पश्चिमी राजस्थान में कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति थी।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

अगला लेख