ramcharitmanas
✕

आफत की बारिश, बाढ़, बिजली और भूस्खलन से लोग परेशान, 25 राज्यों में अलर्ट

Updated: मंगलवार, 27 जून 2023 (08:07 IST)
Weather Update : उत्तर और पश्चिमी भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून (Monsoon) की बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने, भूस्खलन होने और कई जगहों पर सड़कें बंद होने का समाचार है। बारिश की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल दौरा रद्द कर दिया गया तो राजस्थान में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि हिमाचल प्रदेश में सैंकड़ों लोग फंसे हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
IMD ने अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में और आगे बढ़ रहा है।
 
राजस्थान में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत : राजस्थान में मानसून की पहली बारिश ने राज्य के कुछ इलाकों को जलमग्न कर दिया। इस दौरान पाली और चित्तौड़गढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
 
हिमाचल प्रदेश में सैंकड़ों यात्री फंसे : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट में भीषण बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध होने से यहां सैकड़ों यात्री फंस गए। इन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। 70 किलोमीटर लंबा मंडी-पंडोह-कुल्लू मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण राज्य में कुल 301 मार्ग बंद हैं।
 
गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश : दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। शाम 6 बजे तक पिछले 36 घंटे की अवधि में वलसाड के उमरगाम तालुका में 262 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
नडियाद, मोरबी, उमरगाम और वापी कस्बों के निचले इलाकों, सड़कों और कई ‘अंडरपास’ में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने नवसारी और वलसाड में विभिन्न स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी। अरवल्ली, महिसागर, दाहोद, सूरत, तापी, जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में भारी बारिश हो सकती है। राजकोट, अमरेली, भावनगर, भरूच और सूरत में भी भारी बारिश की संभावना है।
 
मध्यप्रदेश में ऑरेंज अलर्ट : आईएमडी ने मंगलवार सुबह तक मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया, जबकि राज्य के कई इलाकों में बारिश जारी है। सागर, नरसिंहपुर, बैतूल, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और जबलपुर जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
 
असम में बाढ़ से 2 लोगों की मौत : असम में बारिश में कमी आने से सोमवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। इसके साथ ही 11 जिलों में बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 1.55 लाख हो गई। सोमवार को 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसी के साथ इस साल बाढ़ संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
 
बाढ़ से बजाली, बक्सा, बारपेटा, दरांग, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कामरूप, लखीमपुर, नगांव, नलबाड़ी और तामुलपुर जिले प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में कमी आई है और वे कहीं भी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख