ramcharitmanas

Weather Update : राजस्थान से बिहार तक बारिश का कहर, यूपी को मिलेगी राहत, अन्य राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Updated: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 (08:07 IST)
Weather Update : राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदियां-नाले उफान पर हैं। सड़कें टूटने और भूस्खलन के कारण आवाजाही बाधित हुई है। बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, ओडिशा में अगले 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। 
 
राजस्थान में जनजीवन प्रभावित : पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से राज्य में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित हुआ। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और झालावाड़ जिलों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। हाड़ौती क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते जन-धन की भारी क्षति हुई है। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और कई जगहों का संपर्क कट गया है। राजस्थान में मानसून सीजन में वर्षा जनित हादसों में अब तक 91 लोगों की जान जा चुकी है।
 
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट : बिहार में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग पटना ने राज्य के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 31 अगस्त तक राज्य में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि बिहार को अभी काफी बारिश की दरकार है। राज्य में अब तक 542.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 732 मिमी होना चाहिए।
<

AWS/ARG stations rainfall (>15.5mm) from 0830 hrs IST of yesterday to 0630 hrs IST of today showing moderate to heavy rainfall over Jammu, Kashmir, Punjab, north coastal Andhra Pradesh, Madhya Maharashtra, North Chhattisgarh, Jharkhand, Andaman & Nicobar islands and northeastern… pic.twitter.com/AHwfhU9jmC

— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 26, 2025 >
उत्तराखंड में येलो अलर्ट : मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। 29 अगस्त तक राज्य का मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
 
यूपी में मानसून सुस्त : उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। राज्य में आज लोगों को इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से यूपी में बादलों की सक्रियता घटेगी और अगले 4 से 5 दिन मानसून की रफ्तार कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक और वेदर सिस्टम के असर से 31 अगस्त के आसपास यूपी में फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
 
हिमाचल में मणिमहेश यात्रा रोकी : हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर, मंडी, सिरमौर में भारी बारिश हुई। पंजाब के 4 श्रद्धालुओं की मौत के बाद मणिमहेश की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। 2,000 से ज्यादा श्रद्धालु अभी बीच रास्ते में फंसे हैं। मंगलवार को ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख