biodatamaker

मतदान के बीच लोगों को सता रही है गर्मी की चिंता, जानिए कहां कैसा है मौसम

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (12:34 IST)
weather update : देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। पहले चरण की तरह ही इस चरण में भी मतदान पर मौसम का असर दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी और हिटवेव की चेतावनी को देखते हुए चुनाव आयोग ने कुछ पोलिंग स्टेशन पर मतदान का समय भी बदला है।

ALSO READ: लोकसभा की 88 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी बोले आपका वोट, आपकी आवाज
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और दक्षिण भारत में अगले 5 दिन तक भीषण लू की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में 26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। 
 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति हो सकती है. इसी तरह बिहार और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को बारिश की संभावना है।
 
बीते 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, ओडिशा, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, मेघालय, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। 
 
मध्य प्रदेश में गर्मी की मार : मध्य प्रदेश के 21 शहरों में बादल छंटने की वजह से सूरज के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी नौगांव में हैं। यहां तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी भोपाल में गुरुवार को पहली बार तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। 19 अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हालांकि इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और भोपाल संभाग में आज बारिश की संभावना है।
 
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज : राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को उदयपुर और कोटा संभाग के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई। राज्य में कई स्थानों पर अगले 3 दिन बारिश की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsey : Inida meteotological department 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

H1N1 Strain : क्या देश में आ गया कोई नया खतरनाक वायरस? ICMR के इस बड़े खुलासे ने दूर किया सबका डर!

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

अगला लेख